Trending

आईपीएल 2025 : एलएसजी के मिचेल मार्श फिट

ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बाद समस्या से ठीक होने के बाद पिछले कुछ सप्ताह से उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरू किया है और उन्हें आईपीएल मे बल्लेबाज के रूप में खेलने की अनुमति मिली है।

साभार : गूगल

मार्श को एलएसजी ने उन्हें पिछले साल नीलामी में 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। मार्श 18 मार्च को एलएसजी की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। पिछले वर्ष सितंबर में इंग्लैंड दौरे से मिचेल मार्श डिस्क संबंधी समस्या से परेशान रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए थे। उन्होंने फरवरी की शुरुआत में विशेषज्ञ की सलाह पर समस्या से उबरने के लिए आराम करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी अभ्यास शुरु किया था।