हाफिज सईद का करीबी अबू कताल ढेर, NIA की वांटेड लिस्ट में था शामिल, भारत में कई आतंकी हमलों को दिया था अंजाम

पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद का भांजा अबू कताल मारा गया है. यह मोस्ट वांटेड की लिस्ट में था शामिल. सईद मुंबई हमले का मास्टमाइंड रहा है. इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी. 

पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा पर बड़ा प्रहार हुआ है. मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या हो गई है. शनिवार रात 8 बजे की यह घटना है. अबू कताल का भारत में कई बड़े हमलों के पीछे हाथ बताया जाता है. NIA ने उसे वांटेड घोषित कर रखा था. सेना के समेत कई सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये आतंकी सिरदर्द बना हुआ था. आतंकी अबू कताल हाफिज सईद से जुड़ा रहा है. हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड रहा है.

कई  बड़े हमलों में कताल मास्टरमाइंड रहा

26/11 मुंबई आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी. इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के दस पाकिस्तानी आतंकियों को मुंबई में कई स्थानों पर हमले के लिए भेजा गया था. इस घटना के बाद से पाकिस्तान और भारत के रिश्ते बुरे दौर में चले गए. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया. कताल का नाम 9 जून को जम्मू कश्मीर रियासी के शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले से जुड़ा है. इसके साथ कश्मीर में कई बड़े हमलों में कताल मास्टरमाइंड रहा है. 2023 के राजौरी हमले में एनआईए ने अबू कताल को जिम्मेदार ठहराया था.

दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी

एनआईए ने जनवरी  2023 में राजौरी में हुए हमले को लेकर 5 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए. इसमें लश्कर के 3 पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे. 1 जनवरी 2023 को राजौरी जिले के ढांगरी गांव में नागरिकों पर आतंकवादी हमला हुआ. उसके अगले ही दिन आईईडी धमाक हुआ. इस हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी. वहीं लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हमले के पीछे लश्कर के तीन आतंकियों का हाथ बताया जाता है. इसमें एक आतंकी की पहचान अबू कताल उर्फ ​​कताल सिंधी के रूप में हुई.