Astronauts Sunita Williams को र‍िप्‍लेस करने ISS पर पहुंची Crew-10 टीम, भावुक कर देने वाला वीड‍ियो आया सामने

अंतर‍िक्ष स्‍पेस स्‍टेशन पर 9 महीने से फंसी Astronauts Sunita Williams की वापसी का रास्‍ता साफ हो गया है. कुछ ही द‍िनों में वह धरती पर वापस आ जाएंगी.

सुनीता व‍िल‍ियम्‍स को र‍िप्‍लेस करने ISS पर पहुंची Crew-10 टीम, भावुक कर देने वाला वीड‍ियो आया सामने Photograph: (Social Media)

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में प‍िछले 9 महीने से फंसी भारतीय मूल की एस्‍ट्रोनट सुनीता व‍िल‍ियम्‍स की वापसी आख‍िर तय हो गई जब नासा का क्रू-10 मिशन शन‍िवार को ISS पर पहुंचा. यह म‍िशन एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स के फाल्कन 9 रॉकेट के जर‍िए पहुंचा है. इस म‍िशन में वह चार एस्‍ट्रोनट भी शाम‍िल हैं ज‍िन्‍हें अब वहां रहना हैं. बुधवार को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर धरती की धरती पर वापसी होने के आसार हैं. 

इस मौके का एक वीड‍ियो भी जारी क‍िया है ज‍िसमें फाल्कन 9 रॉकेट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक‍ हुआ. डॉकिंग और हैच खुलने के बाद  चारों अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रू-9 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों से मुलाकात की. चारों अंतर‍िक्ष यात्र‍ियों ने बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स से मुलाकात की तो वह पल भावुक कर देने वाले था. 

नए अंतर‍िक्ष यात्र‍ियों को देंगी इस म‍िशन के बारे में जानकारी 

अब अगले कुछ द‍िन तक विल्मोर और विलियम्स, नए अंतर‍िक्ष यात्रियों को इस स्‍टेशन के बारे में जानकारी देंगे और फ‍िर अपने स्‍पेसएक्‍स के कैप्‍सूल में ही सवार होकर धरती पर वापस आएंगे. अब वहां नासा की तरफ से एनी मैक्‍लेन और न‍िकोल एयर्स, जापान एयरोस्‍पेस एक्‍सप्‍लोरेशन एजेंसी से ताकुया ओनिशी और रूस से किरिल पेस्कोव रहेंगे.  

9 महीने तक अंतर‍िक्ष में फंसी रही थीं सुनीता व‍िल‍ियम्‍स 

बता दें क‍ि नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा था जो 5 जून 2024 को गया था लेक‍िन हालात कुछ ऐसे बने के पूरे 9 महीने वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी रहीं. कई बार उनकी वापसी के प्रयास हुआ लेक‍िन फेल हो गए.