Trending
बंगाल की जगह गुवाहाटी में खेला जाएगा केकेआर और एलएसजी का ये मैच
कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 6 अप्रैल को होने वाला घरेलू मैच अब गुवाहाटी में होगा। बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने गुरुवार को कहा कि पुलिस ने शहर में इस दिन ‘रामनवमी के कारण आईपीएल के लिए सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता व्यक्त की है। ऐसे में यह फैसला किया गया है।

हालांकि आईपीएल की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है। गांगुली ने बताया, हमने बीसीसीआई को मैच बाद में कराने के लिए सूचित किया है लेकिन शहर में इस मैच को बाद में कराने की गुंजाइश नहीं है। पिछले साल भी रामनवमी पर केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच की तारीख को बदलना पड़ा था।