Trending

परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए फ्रांस गए गौतम गंभीर

भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए फ्रांस गए हैं। इस बार फैंस अपने चहेते पूर्व क्रिकेटर को आईपीएल में नहीं देख सकेंगे। क्योंकि वह भारतीय टीम का कोच बनने के बाद आईपीएल से हट गए हैं।

Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)

हालांकि पिछले सीजन तक गौतम गंभीर आईपीएल में मेंटॉर की भूमिका में थे और कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। गौतम गंभीर ने पिछले सीजन में पर्दे के पीछे अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी बदौलत केकेआर ने तीसरा आईपीएल खिताब जीता था।

मौजूदा चैंपियन टीम ने आईपीएल 2025 सत्र से पहले ब्रावो की ओर रुख किया है, क्योंकि गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। गौतम गंभीर आईपीएल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेटॉर भी थे। मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी पत्नी नताशा और अपनी दो बेटियों के साथ फ्रांस रवाना हुए। गंभीर की कोचिंग में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने नाम की। 9 मार्च को भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता।

गौतम गंभीर पिछले कुछ समय से लगातार भारतीय टीम के साथ थे, इससे पहले वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लंबे दौरे पर भी थे। जुलाई में टी20 विश्व कप जीत के साथ राहुल द्रविड़ के कार्यकाल का अंत होने के बाद गंभीर को राष्ट्रीय टीम की कमान संभाले हुए आठ महीने हो चुके हैं।

आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर थे और उनकी देखरेख में तीसरी बार टीम विजेता बनी थी। आईपीएल में शानदार सफलता के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिये जाने घोषणा की है। बीसीसीआई द्वारा घोषित इस पुरस्कार राशि का वितरण टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग, सहयोगी स्टाफ और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के बीच होगा।