Trending

76 साल की उम्र में नहीं रहे हैवीवेट बॉक्सिंग के दिग्गज जॉर्ज फ़ॉरमैन

हैवीवेट बॉक्सिंग के दिग्गज जॉर्ज फ़ॉरमैन का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस दुखद खबर की पुष्टि की। बिग जॉर्ज के नाम से फेमस फ़ॉरमैन ने 1960 के दशक में बॉक्सिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और दो बार विश्व हैवीवेट चैंपियन बने।

साभार : गूगल

उनकी पहली पेशेवर हार 1974 में मोहम्मद अली के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले में हुई थी, जिसे ‘द रंबल इन द जंगल’ के नाम से जाना जाता है। परिवार से जारी बयान में कहा गया, “हमारा दिल टूट गया है। उन्होंने अपनी जिंदगी अटूट विश्वास, विनम्रता और उद्देश्य से भरी हुई जी।”