Trending

आईपीएल : अब आठ अप्रैल को खेला जाएगा केकेआर-लखनऊ मैच

आईपीएल 2025 के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले लीग के 19वें मैच में की तारीख में बदलाव की घोषणा कर दी है।

साभार : गूगल

यह मैच पहले 6 अप्रैल को खेला जाना था, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल की मांग के बाद बोर्ड ने इस मैच की तारीख को बदलकर 8 अप्रैल कर दिया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल से कोलकाता पुलिस ने मांग की थी, जिसमें रामनवमी के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मैच की तारीख बदलने की मांग रखी गई थी।

उसी मांग के बाद केकेआर बनाम लखनऊ के मैच को 6 अप्रैल की जगह अब 8 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे के लिए निर्धारित किया गया है। यह मैच ईडन गार्डन स्टेडियम पर ही खेला जाएगा। बाकी शेड्यूल पहले जैसा रहेगा।”

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 6 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबला होने थे। दिन में केकेआर का लखनऊ से होना था। वहीं, शाम को 7:30 बजे गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होनी है। यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। अब 8 अप्रैल को डबल हेड मैच खेला जाएगा। दिन में केकेआर का सामना लखनऊ से होगा, वहीं शाम को पंजाब किंग्सर का सामना चेन्नदई सुपर किंग्सर से होगा।