Trending
मियामी ओपन : सबालेंका चैंपियन, जेसिका पेगुला को हराया
एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है।

सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डॉलर की इनामी राशि मिली। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सबालेंका ने अमेरिकी ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को सीधे सेट में 7-5, 7-5 से हराया था। मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जूलियम कैश और लॉयड ग्लासपूल की छठी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब अपने नाम किया।