Trending

पंजाब किंग्स पर जीत के इरादे से घरेलू मैदान पर उतरेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

उत्साही कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में लखनऊ सुपर जायंट्स मंगलवार को पंजाब किंग्स पर जीत के इरादे से अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर उतरेगी। आईपीएल 2025 के 13वें मैच में लखनऊ के निकोलस पूरन की धमाकेदार फॉर्म और पंजाब के श्रेयस अय्यर की कप्तानी की झलक देखने को मिलेगी।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। पूरन शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में 250 से अधिक रन बनाए हैं और अकेले दम पर एलएसजी के लिए मैच का रुख बदला है।

अय्यर की कप्तानी और पीबीकेएस के शुरुआती मैच में 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ने उनके अभियान को एक नया आयाम दिया है। दोनों टीमें अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हैं, ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।
लखनऊ ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से एक विकेट से मिली हार के बाद जोरदार वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल की।

पंजाब ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात टाइटन्स पर शानदार जीत के साथ की। पूरन के अलावा, मिशेल मार्श ने उनकी हालिया जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने एलएसजी के लिए 31 गेंदों पर 52 रनों की ठोस पारी खेली। ऋषभ पंत और डेविड मिलर खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं, लेकिन मैच जिताने वाली पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी के मोर्चे पर, शार्दुल ठाकुर ने दो मैचों में छह विकेट लेकर अगु‍वाई की है।

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पिछले मैच में प्रभावित किया, जबकि रवि बिश्नोई बीच के ओवरों मं, अहम खतरा बने हुए हैं। अय्यर की अगुआई में पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत दिख रही है। प्रियांश आर्य और शशांक सिंह ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेली।
गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और मार्को जेनसन से आक्रमण की अगुआई करने की उम्मीद है। युजवेंद्र चहल लखनऊ की पिच पर अहम भूमिका निभाएंगे, जो बीच के ओवरों में स्पिनरों के लिए अनुकूल है।

लखनऊ स्टेडियम में संतुलित सतह होने की उम्मीद है, जिसमें स्पिनर बीच के ओवरों में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि मैच में बाद में ओस पड़ने से लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फ़ायदा हो सकता है।

मौसम का पूर्वानुमान गर्म और आर्द्र परिस्थितियों का संकेत देता है, बारिश की उम्मीद नहीं है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन पंजाब अपने समग्र संतुलन और बल्लेबाजी की गहराई के कारण थोड़ा आगे नज़र आता है। पंजाब की मारक क्षमता का मुकाबला करने के लिए लखनऊ की गेंदबाजी इकाई को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, जोश इंग्लिस, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, आरोन हार्डी, मार्को यानसेन, ग्लेन मैक्सवेल, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, कुलदीप सेन, विजयकुमार वैशाख और यश ठाकुर

लखनऊ सुपरजाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीटज्के, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हांगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, आवेश खान, आकाश दीप, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान, शारदुल ठाकुर और रवि बिश्नोई