Trending

आईपीएल : पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, एलएसजी को पहले ही ओवर में लगा झटका

लखनऊ और पंजाब के बीच मुकाबला यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर हो रहा है। पंजाब के कप्तान में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स की टीम में एक बदलाव हुआ है। टीम में लॉकी फर्ग्यूसन लौटे है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेइंग इलेवन में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समाचार लिखे जाने तक 3 ओवर में एक विकेट पर 20 रन बना लिए थे। उस समय एडेन मारक्रम 17 और निकोलस पूरन एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। टीम को शुरू में तब झटका लगा जब पहले ही ओवर में मिशेल मार्श बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह की गेंद पर जानसन को कैच थमा बैठे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स : लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श, एडिन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह