मीका के गानों ने जीता लखनऊ का दिल
लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच इस सीजन के आईपीएल के पहले मुकाबले से पहले क्रिकेट प्रेमियों को डबल डोज मिली – एक तरफ बल्ले और गेंद की जंग, तो दूसरी ओर मीका सिंह के धमाकेदार गानों ने समा बांध दिया।

क्रिकेट फैंस को बॉलीवुड के मशहूर गायक मीका सिंह ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से झूमा दिया ओर माहौल को और भी जोशीला बना दिया।
https://www.instagram.com/iplt20/reel/DH7eLzuvv02/
मीका सिंह ने अपने सुपरहिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने दमादम मस्त कलंदर से शुरुआत करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

उसके बाद जबरदस्त एनर्जी से भरा सांग आंख मारे गाया और फिर मौजा ही मौजा से धमाल मचा दिया। उन्होंने फिर तैनू मैं लव कर दा गाना गाया और अपनी परफार्मेंस का समापन जुम्मे की रात है जैसे ही गाया, दर्शक एक बार फिर से अपनी सीट पर थिरक उठे।