तीसरे वनडे में पाकिस्तान की 43 रन से हार, न्यूजीलैंड का सीरीज पर कब्जा
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीसरे वनडे मैच में 43 रन से हराया। बे ओवल में खेले गए मैच में मिली जीत के साथ कीवी टीम ने पाकिस्तान का तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ किया।

बारिश के चलते मैच में गीली आउटफील्ड होने के चलते मैच को घटाकर 42-42 ओवर का कर दिया था। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर फील्डिंग की थी।
न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 265 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 220 रन पर ढेर हुई। कीवी टीम की तरफ से बेन सीयर्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही थी। 9 गेंदों का सामना करते हुए निक 3 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। ओपनर रीस मारियू ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली।
कीवी टीम इस मैच में 161 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी, जिसके बाद बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा था, लेकिन कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली और टीम की पारी को संभाला।
माइकल ने मैच में 59 रन बनाए और उन्हें मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को जीत के लिए 265 रन का टारगेट दिया था। 265 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही।
इमाम उल हक के मैच में डायरेक्ट थ्रो सिर पर लगने की वजह से वह चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा। इमाम के आउट होने के बाद उस्मान खान 17 गेंद खेलकर 12 रन बना पाए। बाबर आजम के बल्ले से 50 रन निकले। उनका साथ अब्दुल्ला शफीक ने दिया।
17वें ओवर में जब पाकिस्तान का स्कोर 73 रन था, जब उसका पहला विकेट अब्दुल्ला के रूप में गिरा। अब्दुल्ला ने 56 गेंदों पर 33 रन बनाए।
कप्तान रिजवान के बल्ले से 33 रन निकले। इसके बाद इंग्लैंड के बेन सीयर्स ने पाकिस्तान के बैटिंग लाइन अप की धज्जियां उड़ाई और 9 ओवर में महज 34 रन देकर 5 विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम की तरफ से कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं बनी। जब पाकिस्तान टीम का स्कोर 169 रन रहा, तब आधी टीम ढेर हो गई। इस मैत में पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 221 रन पर ढेर हो गई।