पश्चिम बंगाल बनेगा राम मंदिर, जानिए कहां रखी गई आधारशिला

बीएस राय। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रामनवमी के अवसर पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी।

अधिकारी नंदीग्राम से भाजपा विधायक हैं, जहां 2007 में वाम मोर्चा शासन के दौरान तृणमूल कांग्रेस द्वारा लंबे समय तक भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन चलाया गया था।

राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां 6 जनवरी, 2007 को स्थानीय प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी।

समर्थकों और भक्तों द्वारा ‘जय श्री राम’ के नारों के बीच, भगवा रंग में लिपटे अधिकारी ने मंदिर की आधारशिला रखी।

इससे पहले, भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनाचूरा में शहीद मीनार से प्रस्तावित मंदिर स्थल पर पहुंचे और रामनवमी रैली का नेतृत्व किया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस महीने के अंत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के समुद्र तटीय शहर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन करने वाली हैं।