Trending

यूईएफए चैंपियंस लीग : लेवांडोव्स्की के दो गोल, बार्सिलोना के खिलाफ डॉर्टमंड की 4-0 से हार

यूईएफए चैंपियंस लीग 2024-25 के क्वार्टर फाइनल के पहले लेग में गुरुवार को बार्सिलोना ने जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड को 4-0 से हराया। मुकाबले में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने अपने पुराने क्लब के खिलाफ दो गोल दागे और टीम को सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाने में मदद की।

@ChampionsLeague

मैच के आगाज से ही बार्सिलोना ने आक्रामक तेवर दिखाए और 25वें मिनट में राफिन्हा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भी बार्सिलोना ने कई हमले किए, लेकिन डॉर्टमंड के गोलकीपर ग्रेगर कोबेल ने बेहतरीन बचाव कर स्कोर को बढ़ने नहीं दिया।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही बार्सिलोना और खतरनाक दिखी। 48वें मिनट में राफिन्हा के क्रॉस पर लेवांडोव्स्की ने हेडर से गोल दागा। इसके बाद 66वें मिनट में पोलिश स्ट्राइकर ने बॉक्स के अंदर से एक और गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया।

मैच के 77वें मिनट में युवा स्टार लामिन यामाल ने भी स्कोरशीट पर नाम दर्ज करवाया और बार्सिलोना की जीत को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ बार्सिलोना ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख दे दिए हैं।