Trending

पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश पर लगाया एक साल का बैन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश पर पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने पर एक साल का बैन लगा दिया है। पीसीबी ने यह फैसला बॉश के अचानक पीएसएल छोड़ने पर लिया। कॉर्बिन बॉश ने आईपीएल खेलने के लिए अचानक पीएसएल से हटने का फैसला लिया।

साभार : गूगल

उन्हें मुंबई इंडियंस ने बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी अपने स्क्वॉड में जगह दी है। कॉर्बिन बॉश इस सीजन पीएसएल में पेशावर जाल्मी के साथ खेलने वाले थे, आईपीएल से आए बुलावे को वह इनकार नहीं कर पाए और पीएसएल से एकतरफा अनुबंध समाप्त कर वह आईपीएल से जुड़ गए।

बॉश को बाबर आजम की अगुवाई वाली पेशावर जाल्मी ने पीएसएल 10 ड्राफ्ट के दौरान डायमंड कैटेग्री में चुना था। हालांकि, ऑलराउंडर ने चोटिल दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स की जगह मुंबई इंडियंस में शामिल होने के लिए पीएसएल छोड़ने का फैसला लिया।

पीसीबी ने आधिकारिक बयान में बॉश पर बैन की पुष्टि की और कहा कि वह अगले साल पीएसएल में चयन के लिए अयोग्य होंगे। बैन लगने के बाद बॉश ने माफी मांगी है। पीसीबी द्वारा जारी बयान में उन्होंने कहा, “मुझे एचबीएल पाकिस्तान सुपर लीग से हटने के अपने फैसले पर गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी के फैंस और व्यापक क्रिकेट समुदाय से अपनी ईमानदारी से माफी मांगता हूं।”

उन्होंने कहा, “एचबीएल पीएसएल एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है, और मैं अपने कार्यों से हुई निराशा को पूरी तरह से समझता हूं। पेशावर जाल्मी के वफादार प्रशंसकों के लिए, मुझे आपको निराश करने के लिए वास्तव में खेद है।

मैं अपने कार्यों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और दंड जुर्माना और एचबीएल पीएसएल से एक साल के प्रतिबंध सहित परिणामों को स्वीकार करता हूं। यह एक कठिन सबक रहा है, लेकिन मैं इस अनुभव से सीखने के लिए प्रतिबद्ध हूं और भविष्य में नए समर्पण और प्रशंसकों के विश्वास के साथ एचबीएल पीएसएल में लौटने की उम्मीद करता हूं।