Trending

मोहम्मद सालाह ने लिवरपूल से किया नया करार, 2027 तक क्लब में रहेंगे

स्टार लिवरपूल फॉरवर्ड मोहम्मद सालाह ने अपने भविष्य को लेकर महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को क्लब के साथ दो साल का नया करार कर लिया है।

@LFC

सालाह का अनुबंध इस साल जून में खत्म होने वाला था, जिसके बाद वह फ्री एजेंट बन सकते थे। अब वह 2027 तक लिवरपूल की जर्सी में दिखाई देंगे। सालाह 2017 में इटली के क्लब एएस रोमा से लिवरपूल में शामिल हुए थे।

अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद सालाह ने कहा, बिलकुल, मैं बेहद उत्साहित हूं। हमारे पास इस समय शानदार टीम है। पहले भी टीम मजबूत थी, लेकिन मैंने साइन इसलिए किया क्योंकि मुझे लगता है हम और ट्रॉफी जीत सकते हैं और फुटबॉल का आनंद ले सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, मैंने अपने करियर के सबसे अच्छे साल यहां बिताए हैं। आठ साल हो गए हैं, और उम्मींद है कि अब यह 10 साल पूरे होंगे। मैं यहां की जिंदगी और फुटबॉल का पूरा मजा ले रहा हूं।

सालाह लिवरपूल के ऑल-टाइम टॉप स्कोरर लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 394 मैचों में 243 गोल किए हैं। अपने आठ साल के सफर में वह एक प्रीमियर लीग, एक चैंपियंस लीग, एक एफए कप, दो लीग कप, एक यूएफा सुपर कप और एक फीफा क्लसब वर्ल्डं कप जीत चुके हैं।

चालू सीजन में सालाह ने सभी टूर्नामेंटों में 32 गोल दागे हैं। वह प्रीमियर लीग गोल्डन बूट की दौड़ में 27 गोल के साथ सबसे आगे हैं। उनकी दमदार फॉर्म से लिवरपूल ने दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल पर 11 अंकों की बढ़त बनाई और खिताब की प्रबल दावेदार बन गई है।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, क्लब और सालाह के बीच लंबे समय से चल रही बातचीत में हाल ही में बड़ी प्रगति हुई थी। इस दौरान ऐसी खबरें भी आई थीं कि सऊदी प्रो लीग से उन्हें बड़े ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि, सालाह को क्लब की निरंतर सफलता के लिए अहम माना जा रहा है।

उधर, क्लब के कप्ताान वर्जिल वैन डाइक के अनुबंध में भी विस्ताीर की उम्मीद है, जबकि डिफेंडर ट्रेंट एलेक्जें डर-अर्नोल्ड को रियल मैड्रिड से जोड़ा जा रहा है।