Trending

जहीर-सागरिका के घर गूंजी किलकारी, बेटे के नाम में झलकता भारत

क्रिकेटर जहीर खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने परिवार में बेटे का स्वागत किया है। क्रिकेट-बॉलीवुड पावर कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें साझा करते हुए अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी दी।

Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge) Zaheer Khan (@zaheer_khan34)

तस्वीर में जहीर अपने बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। दोनों ने 2017 में शादी की थी। इस कपल ने बेटे का नाम रखते हुए पूरे हिंदुस्तान को समाहित कर दिया। उनके बेटे का नाम फतेहसिंह खान है।

उन्होंने बेटे को यह नाम क्यों दिया यह तो पता नहीं, लेकिन इस नाम के पीछे भारत में लंबा इतिहास दर्ज है। जहीर और सागरिका ने तस्वीर के साथ लिखा- प्यार, कृतज्ञता और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने अनमोल बेटे फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।

https://www.instagram.com/p/DIfrQj8K_z5/

इस खबर के बाद कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। अंगद बेदी ने लिखा, ‘वाहेगुरु।’ हरभजन सिंह ने लिखा, ‘आपको दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।’ हाल ही में, सागरिका घाटगे ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई।

उन्होंने कहा कि जहीर खान उनसे बात करने में भी हिचकिचाते थे। अभिनेता अंगद बेदी ने उनकी मदद की। इसके बाद ही उनकी बातचीत शुरू हुई और 2017 में उन्होंने शादी कर ली। सागरिका ने बताया कि जहीर खान ने उनके बारे में एक राय बना ली थी।

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम मिलते रहे और उन्होंने मुझसे बात भी नहीं की। क्योंकि हर कोई कहता था, ‘तुम्हें पता है, वह उस तरह की लड़की है।’ मुझे नहीं पता कि उनका क्या मतलब था। शायद यह कि आपको उससे तभी बात करनी चाहिए जब आप वास्तव में गंभीर हों; अन्यथा, कोई मतलब नहीं है।

सागरिका घाटगे और जहीर खान ने 2017 में शादी की थी। जहीर खान एक मशहूर क्रिकेटर हैं, फिलहाल वो आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हैं। सागरिका घाटगे एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं।