Trending
5000 मीटर पैदल चाल में भारत के नितिन गुप्ता को रजत पदक
भारतीय नितिन गुप्ता ने बुधवार को सऊदी अरब के दम्मम में छठी एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 5000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता। गुप्ता 20 मिनट 21.51 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे।

चीन के झू निंगहाओ (20:21.50 सेकंड) ने स्वर्ण और चीनी ताइपे के शेंग किन लो (21:37.88 सेकंड) ने कांस्य पदक जीता। गुप्ता ने पिछले महीने पटना में राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 19:24.48 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा था।