Trending

डब्लूएमपीएल में रत्नागिरी जेट्स की आइकन खिलाड़ी बनी स्मृति मंधाना

भारतीय उप-कप्तान स्मृति मंधाना को गुरुवार को रत्नागिरी जेट्स का आइकन खिलाड़ी नामित किया गया। यह टीम महिला महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में खेलेगी। डब्लूएमपीएल का पहला टूर्नामेंट पिछले साल जून में खेला जाना था।

साभार : गूगल

दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के भारत दौरे के कारण इसे स्थगित किया गया था। बाद में इसके आयोजन के लिए सही तारीख नहीं मिल पाई थी। रत्नागिरी जेट्स ने लगातार दो साल तक महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का पुरुष टूर्नामेंट जीता है।

मंधाना ने कहा, फ्रेंचाइजी ने एमपीएल में सफलता और महिलाओं के खेल के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाया है। मैं इस सफर को नए मुकाम पर पहुंचाने को लेकर उत्साहित हूं।