Trending
स्टटगार्ट क्वार्टर फाइनल में जेसिका पेगुला और कोको गाफ की एंट्री
मेगडालिनी फ्रेच को 6 . 1, 6 . 1 से हराकर तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने पोर्शे ग्रां प्री के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चार्लेसटन ओपन जीतने वाली पेगुला ने पोलैंड की अपनी प्रतिद्वंद्वी को सिर्फ 59 मिनट में हराया।

पेगुला की टक्कर एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से होगी जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त मिर्रा आंद्रीवा को 6 . 3, 6 . 2 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त कोको गाफ ने एला सीडेल को 6 . 1, 6 . 1 से हराया। उनकी टक्कर पांचवीं वरीयता प्राप्त जैसमीन पाओलिनी से होगी जिन्होंने जूली नीमीर को 6 . 1, 7 . 5 से हराया।