यूपी सरकार ने बुंदेलखंड के ऐतिहासिक 31 किलों के जीर्णोद्धार का लिया फैसला: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

( हेरिटेज होटल बनाने का निर्णय )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बुंदेलखंड के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का पूरा क्षेत्र ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से संपन्न है। झांसी, बांदा, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में ऐतिहासिक स्मृतियों को संजोए अनेक प्राचीन दुर्ग, किले व गढ़ हैं।

यही कारण है कि बुंदेलखंड के 31 किले हेरिटेज पर्यटन केंद्र में तब्दील किए जाएंगे और यहां वाटर स्पोर्ट्स का आनन्द भी पर्यटक ले सकेंगे।

इन ऐतिहासिक किलों में शामिल हैं :

  • बरूआ सागर किले
  • टहरौली के किले
  • दिगारा की गढ़ी
  • चम्पत राय के किले
  • महल महिपाल निवास
  • सरीला और रघुनाथ राव के महल
  • चिरगांव का किला
  • लोहागढ़ का किला
  • रघुनाथ राव का महल

ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले झांसी के 8, बांदा के 4, जालौन के 2, ललितपुर के 7, हमीरपुर के 3, महोबा के 5 और चित्रकूट के 2 किलों के पुरातात्विक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से परिचय कराती कॉफी टेबल बुक भी तैयार करने की बात भी की गई है।