मैड्रिड ओपन: स्वियातेक ने एलेक्स ईला को हराया, एंड्रीवा और हद्दाद मायिया भी आगे बढ़ीं
मैड्रिड ओपन के दूसरे दौर में पोलैंड की स्टार टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने फिलीपींस की 19 वर्षीय उभरती सितारा एलेक्स ईला को 4-6, 6-4, 6-2 से हराया। पिछले महीने मियामी ओपन में ईला से मिली हार के बाद यह जीत स्वियातेक के लिए बदला लेने जैसी रही।

मैच की शुरुआत में ईला ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वियातेक की सर्विस तोड़ी और पहला सेट 6-4 से जीता। स्वियातेक ने अनुभव का फायदा उठाते हुए गेम पर पकड़ मजबूत की और अगले दोनों सेट 6-4, 6-2 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।
एलेक्स ईला ने मियामी ओपन में स्वियातेक को हराकर सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने उस टूर्नामेंट में जेलेना ओस्तापेंको और मैडिसन कीज़ जैसी ग्रैंड स्लैम विजेताओं को भी हराया था। उनका सफर सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला के हाथों हार के साथ समाप्त हुआ था। इस प्रदर्शन से वह टॉप 100 में जगह बनाने वाली पहली फिलिपीना खिलाड़ी बनीं और रैंकिंग में 72वें स्थान पर हैं।
दुनिया की नंबर 2 खिलाड़ी और गत विजेता स्वियातेक इस साल अब तक तीन सेमीफाइनल (ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडियन वेल्स, और एक अन्य) तक पहुंच चुकी हैं लेकिन फाइनल नहीं खेल सकी हैं। पिछले हफ्ते स्टटगार्ट में उन्हें जेलेना ओस्तापेंको के हाथों तीन सेटों में हारी थी।
वहीं कोको गाफ ने खराब शुरूआत से उबरते हुए डायना यस्त्रेम्स्का को 0 . 6, 6 . 2, 7 . 5 से हराया। अब उनका सामना अमेरिका की ही अन ली से होगा जिन्होंने लैला फर्नांडिज को 6 . 4, 3 . 6, 6 . 4 से हराया।
महिला वर्ग में रूस की मिर्रा एंड्रीवा ने मेरी बौजकोवा को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। ब्राज़ील की बीया हद्दाद मायिया ने पेरा को 2-6, 6-3, 6-1 से हराया। अमेरिका की केटी वोलिनेट्स को डायना श्नाइडर ने 6-1, 6-2 से हराया जबकि एम्मा नवारो ने माया जॉइंट को 7-5, 7-5 से हराकर जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग में जापान के पूर्व विश्व नंबर 4 केई निशिकोरी ने अलेक्ज़ेंडर वुकिक को 6-4, 3-6, 6-3 से हराकर अपने करियर की 450वीं टूर-स्तरीय जीत दर्ज की।
उन्होंने कहा, “मुझे इसका अंदाजा नहीं था। बस एक-एक मैच खेलता हूं… अब तक 18 साल का सफर रहा है, उम्मीद है 500 तक पहुंच जाऊं।” उनका अगला मुकाबला 29वीं वरीयता प्राप्त डेनिस शापोवालोव से होगा। डेविड गोफिन को एलेक्जेंडर मुलर के खिलाफ तीसरे सेट में 1-0 से पिछड़ते हुए रिटायर होना पड़ा। लोरेंजो सोनेगो ने मियोमिर केकमानोविच को 6-4, 7-6 (5) से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।