Trending

खुशी और टीकम की अगुवाई में भारतीय मुक्केबाजों का एशियाई मंच पर शानदार प्रदर्शन

खुशी चंद और टीकम सिंह यहां एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाले भारतीय मुक्केबाजों में है।

@BFI_official

अबू धाबी में 2024 एशियाई स्कूल लड़कों और लड़कियों की मुक्केबाजी चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता खुशी (46 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल के एकतरफा मुकाबले में वियतनाम की गुयेन थी होंग येन को हराया।

टीकम (52 किग्रा) ने अपने अंतिम-आठ मुकाबले में फिलिस्तीन के ओथमान डायब को हराया। पुरुषों के वर्ग में अंबेकर मेताई (48 किग्रा), उद्यम सिंह (54 किग्रा) और राहुल गारिया (57 किग्रा) ने अपने-अपने वजन वर्ग में 5-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

अमन देव (50 किग्रा) ने जॉर्डन के ओसामा अल-खालदी को करीबी मुकाबले में 3-2 से हराया। जिया (48 किग्रा) ने वियतनाम की थी रू ना दिन्ह को 5-0 जबकि जन्नत ने यूक्रेन की अनहेलिना रुमियांत्सेवा को 4-1 से हराया।