Trending
Mumbai: बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

मुंबई: Fire In Building In Mumbai: मंगलवार तड़के सुबह देश की आर्थिक राजधानी कही जानें वाली मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शो रूम में भीषण आग लग गई। यह भीषण आग एक इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के शोरूम की इमारत में लगी। इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
Fire In Building In Mumbai: शोरूम के इमारत में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि, मंगलवार को बांद्रा पश्चिम इलाके में लिंकिंग रोड पर बहुमंजिला इमारत में सुबह 4 बजे आग लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास करा रही है।