Trending

मैड्रिड ओपन: स्वियातेक और गाफ सेमीफाइनल में, सबालेंका और स्वितोलिना भी आगे बढ़ीं

दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने मेडिसन कीस को 0.6, 6.3, 6.2 से हराकर मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक की टक्कर सेमीफाइनल में कोको गाफ से होगा जिन्होंने मिर्रा आंद्रीवा को सीधे सेटों में 7.5, 6.1 से हराया।

साभार : गूगल

दूसरे सेमीफाइनल में एरिना सबालेंका का सामना एलिना स्वितोलिना से होगा। शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने मार्ता कोस्तियुक को 7 . 6, 7 . 6 से हराया, जबकि स्वितोलिना ने मोयुका उचिजिमा को 6 . 2, 6 . 1 से हराया। पुरूष वर्ग में इटली के मातेओ अर्नाल्डी ने फ्रांसिस टियाफो को 6 . 3, 7 . 5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उनका सामना जैक ड्रेपर से होगा जिन्होंने टॉमी पॉल को 6 . 2, 6 . 2 से हराया।