Operation Sindoor: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुई मुलाकात

भारतीय सेना के ऑपेरशन सिंदूर के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे. पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगे. वे बताएंगे कि कैसे इंडियन सिक्योरिटी फोर्सेस ने आधी रात में पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है.