Trending

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया

चोटिल नितीश राणा आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

@rajasthanroyals

प्रीटोरियस 30 लाख रुपए के बेस प्राइज के साथ राजस्थान टीम के साथ जुड़े हैं। राजस्थान का आईपीएल 2025 में सफर समाप्त हो चुका है। टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। हालांकि उन्हें लीग स्टेज के बचे दो और मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में इस विदेशी खिलाड़ियों को वह अगले सीजन के लिए टेस्ट कर सकते हैं।

आईपीएल प्रेस रिलीज के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स (RR) ने नितीश राणा की जगह लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को टीम में शामिल किया है, जो चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने 33 टी20 मैच खेले हैं और 97 के उच्चतम स्कोर के साथ 911 रन बनाए हैं। वह राजस्थान में अपने बेस प्राइस INR 30 लाख में शामिल होंगे। बता दें, काफ इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर होने वाले नीतिश राणा ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं जिसमें उनके बल्ले से 217 रन निकले, जिसमें दो अर्धशतक हैं।

लुआन-ड्रे प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के विकेट कीपर बल्लेबाज हैं, जिन्होंने हाल ही में SA20 के दौरान अपनी पावर-हिटिंग स्किल्स से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

प्रीटोरियस ने 33 टी20 मैच खेले हैं और 911 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 97 रहा है, जो इस साल की शुरुआत में SA20 टीम पार्ल रॉयल्स के लिए उनके डेब्यू पर आया था। वह SA20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने 12 पारियों में 166.8 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए थे। लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है।