IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल का हुआ ऐलान, 17 मई से शुरू होगा मैच, इस दिन खेला जाएगा फाइनल

IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल (IPL 2025 New Schedule) का बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया है. 17 मई से आगे के मैचों की शुरुआत होगी. अब 6 वेन्यू पर आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा. वहीं 3 जून को आईपीएल 2025 का फाइनल (IPL 2025 Final Date) मैच खेला जाएगा. बता दें कि आईपीएल 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से रोका गया था, लेकिन अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है, तो फिर से अब मैच खेले जाएंगे.
IPL 2025 New Schedule: आईपीएल 2025 का नया शेड्यूल
IPL 2025 के नए शेड्यूल में 2 दिन डबल हेडर मुकाबला खेले जाएंगे, जिनके लिए 2 रविवार का दिन चुना गया है. टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने पर पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. 17 मई को पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. वहीं लीग स्टेज का आखिरी मैच में 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स की टीम आमने-सामने होंगी.