Trending
जूनियर हॉकी टीम का अर्जेंटीना दौरा : विश्व कप की तैयारी का महत्वपूर्ण कदम
इस साल खेले जाने वाले विश्व कप की तैयारी के लिये भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम अर्जेंटीना में 25 मई से चार देशों का टूर्नामेंट खेलेगी। टीम रोसारियो में अर्जेंटीना, उरूग्वे और चिली से छह नुमाइशी मैच खेलेगी। भारत को 25 मई को चिली से पहला मैच खेलना है और अगले दिन उरूग्वे से सामना होगा। विश्राम के बाद अर्जेंटीना से 28 मई को मुकाबला होगा।

रिटर्न चरण में 30 मई को चिली से, एक जून को उरूग्वे और दो जून को अर्जेंटीना से सामना होगा। हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यह दौरा चिली के सैंटियागो में दिसंबर 2025 में होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर महिला विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है। हम विश्व कप को ध्यान में रखकर सर्वश्रेष्ठ टीम के चयन की प्रक्रिया में हैं।’’ भारतीय टीम 21 मई को रोसारियो के लिए निकलेगी।
