Trending

मलेशिया मास्टर्स: भारतीय पुरुष शटलर्स का दबदबा, पीवी सिंधु की हार

मलेशिया मास्टर्स में भारत के एच एस प्रणय और किदाम्बी श्रीकांत समेत पुरूष खिलाड़ियों ने शानदार शुरूआत की, पीवी सिंधु पहले दौर में हारकर बाहर हो गई। जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त केंटा निशिमोतो को प्रणय ने 19 . 21, 21 . 17, 21 . 16 से हराया। उनका सामना जापान के युशी तनाका से होगा।

साभार : गूगल

सतीश करूणाकरन ने चीनी ताइपे के तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन को 21 . 13, 21 . 14 से हराया। वह फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से खेलेंगे। भारतीय आयुष शेट्टी ने कनाडा के ब्रायन यांग को 20 . 22, 21 . 10, 21 . 8 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने चीन के छठी रैंकिंग वाले लू गुआंग को 21 . 21, 13 . 21, 21 . 11 से हराया। सिंधु का खराब फॉर्म जारी रहा और वह इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में वियतनाम की एंगुयेन थुए लिन्ह से 11 . 21, 21 . 14, 15 . 21 से हारी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने इंडोनेशिया के अदनान मौलाना और इंडाह काहया सारी जमील को 21 . 18, 15 . 21, 21 . 14 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

असिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को शीर्ष वरीयता प्राप्त जियांग झेंग बांग और वेइ याशिन ने 21 . 10, 21 . 12 से हराया। रोहन कपूर और रूत्विका शिवानी गाड्डे को चौथी वरीयता प्राप्त चीन की गुओ शिन वा और चेन फांग हुइ ने 21 . 10, 21 . 14 से हराया। करूणाकरन और आद्या वरियाथ को इंडोनेशिया के वेरेल युस्तिन मूलिया और लीसा कुसुमवती ने 21 . 15, 21 . 16 से हराया।