Trending

किदांबी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स क्वार्टर फाइनल में, युगल जोड़ी भी आगे बढ़ी

अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर के मैच में आयरलैंड के एनहाट गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीते। श्रीकांत अंतिम आठ मुकाबले में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे।

साभार : गूगल

पोपोव ने दूसरे दौर के मैच में भारतीय आयुष शेट्टी को 21-13, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया। सतीश करुणाकरण भी बाहर हो गए। करुणाकरण को टोमा के भाई और युगल जोड़ीदार क्रिस्टो पोपोव से 14-21, 16-21 से हार मिली। प्रणय को पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में जापान के युशी टनाका से 9-21, 18-21 से हार मिली।

युगल स्पर्धा में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने फ्रांस के ली पालेर्मो और जूलियन मैयो के खिलाफ 21-17, 18-21, 21-15 से जीत के साथ मिश्रित स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका मुकाबला चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की जोड़ी से होगा। महिलाओं के युगल में प्रेरणा अल्वेकर और मृणमई देशपांडे को सु यिन हुई और लिन जिह युन से 9-21, 4-21 से हार झेलनी पड़ी।