इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में उतरेगी भारतीय टीम, पंत उपकप्तान
भारतीय टीम को 20 जून से इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम का ऐलान किया है। शुभमन गिल को कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। साल 2017 में अपना आखिरी टेस्ट खेलने वाले करुण नायर की टीम में वापसी हुई है। साई सुदर्शन को भी टीम में मौका मिला है।

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (भारतीय टीम): शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव