Trending

आईपीएल : वो खिलाड़ी, जिन्होंने खूब मैच खेले, लेकिन नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच

आईपीएल में कई ऐसे बदनसीब खिलाड़ी है जिन्होंने मैच तो कई खेले, कभी POTM का अवॉर्ड नहीं जीत पाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स के रवि बिश्नोई पर बड़ी-बड़ी टीमें दाव लगाती है, मगर उनका नसीब इतना खराब है कि उन्होंने कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीता। वह अभी तक आईपीएल में 77 मैच खेल चुके हैं।

साभार : गूगल

चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे विजय शंकर का भी नाम इस लिस्ट में है। वह अभी तक इस रंगारंग लीग में बिना POTM का अवॉर्ड जीते 78 मैच खेल चुके हैं। मुंबई के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी आईपीएल में कुल 92 मैच खेले मगर कभी POTM का अवॉर्ड नहीं जीते।

कुलकर्णी उन चुनिंदा 3 खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने 90 से अधिक मैच खेलकर कभी यह अवॉर्ड नहीं जीता। कभी सौरभ तिवारी को अगला धोनी बताया जाता था, उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कई मैच जिताऊ पारियां खेली, मगर उन्हें POTM का अवॉर्ड नहीं मिला। वह आईपीएल में कुल 93 मैच खेले।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलकर POTM का अवॉर्ड ना जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने आरसीबी, आरआर समेत कई टीमों के लिए कुल 95 मैच खेले, मगर वह कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बने।