Trending
गुरुग्राम में चार लोगों में कोविड की पुष्टि

बीएस राय: गुरुग्राम में चार और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड के नए मामलों में उछाल के दौरान अब तक 23 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि हुई है, जिनमें से 12 सक्रिय मामले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी लोगों में हल्के लक्षण हैं और इन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 97 सैंपल लिए गए।
गुरुग्राम में ढाई साल बाद कोविड मामलों में उछाल देखा जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अलका सिंह ने आम जनता से अपील की है कि वे फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर कोरोना जांच कराएं।