Trending

आईपीएल फाइनल में पंजाब किंग्स की हार के बाद श्रेयस अय्यर की बहन का दिल छू लेने वाला पोस्ट

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने से चूक गई। पंजाब को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 6 रनों से हार झेलनी पड़ी।

Shresta Iyer (@shresta002)

आरसीबी ने अहमदाबाद के मैदान में 190/9 का स्कोर खड़ा किया और जवाब में पीबीकेएस 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

वहीं, पीबीकेएस का खिताबी सूखा समाप्त नहीं होने के बाद श्रेयस की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने एक दमदार पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि टीम हारे या जीते लेकिन उनकी नजर में हमेशा चैंपियन है।

Shresta Iyer (@shresta002)

श्रेष्ठा ने इंस्टाग्राम पर पीबीकेएस के प्लेयर्स की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे आप सभी पर बहुत गर्व है। हारें या जीतें लेकिन मेरी नजर में आप हमेशा चैंपियन रहेंगे। हमेशा साड्डा पंजाब।” बता दें कि पूरे सीजन में शानदार फॉर्म में रहने वाले श्रेयस ने खिताबी मुकाबले में केवल एक रन बनाया, जो टर्निंग पॉइंट साबित हुए।

फाइनल में पंजाब के लिए शशांक शिंह (30 गेंदों में नाबाद 61) ने सर्वाधिक रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन के बल्ले से क्रमश: 24 और 26 निकले। पीबीकेएस लीग चरण में टेबल टॉप रही थी। फाइनल हारने के बाद कप्तान श्रेयस ने कहा, ”टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व है।

कई युवाओं का यह पहला सीजन था। उन्होंने बेखौफ खेला। अभी काम अधूरा है। हम अगले साल इसे जीतेंगे।” वहीं, पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि अनुभवहीनता के कारण हमें थोड़ा नुकसान हुआ।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”शायद थोड़ी सी अनुभवहीनता के कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। मध्यक्रम में थोड़ा सा अनुभव शायद हमारी मदद कर सकता था।” हालांकि, कोच ने कहा, ”मुझे पता है कि वे आगे चलकर हमारे लिए कई मैच जीतने जा रहे हैं।”