Trending

लखनऊ सुपर जायंट्स में बड़े बदलाव की आहट: जहीर खान का करार खत्म !

आईपीएल खत्म हुए एक दिन ठीक से नहीं बीता कि लखनऊ सुपर जायंट्स से एक बड़ी खबर सामने आ गई। टूर्नामेंट के 18वें सीजन में खराब प्रदर्शन करने वाली लखनऊ टीम का भारतीय दिग्गज से मोह भंग हो गया है। ये दिग्गज कोई और नहीं, बल्कि जहीर खान हैं, जो एलएसजी के इस सीजन मेंटॉर थे।

साभार : गूगल

रिपोर्ट्स की मानें तो जहीर खान का कॉन्ट्रैक्ट अगले सीजन से पहले एक्सटेंड नहीं किया जा रहा। आईपीएल के अगले सीजन से पहले कई टीमों के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन आईपीएल 2025 के ठीक बाद एलएसजी ने बम फोड़ दिया है।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एलएसजी के साथ जहीर खान का करार एक साल के लिए था और टीम की परफॉर्मेंस को देखते हुए इसे आगे बढ़ाने पर विचार नहीं किया जा रहा। इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स 14 मैचों में से 6 मुकाबले जीत पाई और 10 टीमों वाली पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही। टीम प्लेऑफ्स में जगह बनाने से काफी दूर रह गई।

पिछले साल ऑक्शन से पहले जहीर खान को एलएसजी ने अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया था। उनको एक साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था, जिसके अब एस्टेंड होने की उम्मीद नहीं है। ऐसा सूत्रों ने कहा है। जहीर खान को मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ काम करने के लिए लाया गया था।

लैंगर का अनुबंध भी रिन्यू होना है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों ने सीजन के दौरान साथ में मिलकर काम किया या नहीं? लेकिन एक बात जरूर है कि टीम और प्रबंधन के भीतर असंतोष की भावना दिखाई दी। एलएसजी ओनर संजीव गोयनका क्रिकेट के प्रति पैशनेट हैं और वे आने वाले सीजन से पहले अहम बदलाव कर सकते हैं।