Trending

छत्तीसगढ़ के बीजापुर नेशनल पार्क के जंगल में मुठभेड़ में जारी, एक नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें एक नक्सली मारा गया है और मौके से ऑटोमैटिक हथियार के बरामद हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कुछ देर में साझा की जायेगी।

डीआरजी, काेबरा और एसटीएफ के जवानों के साथ नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों काे घेर रखा है, जहां लगातार मुठभेड़ जारी है, जिसमें एक नक्सली के मारे जाने और उसके ऑटोमैटिक हथियार के बरामद होने की खबर है। ऐसा माना जा रहा है कि इस मुठभेड़ में जवानों को फिर से बड़ी सफलता मिल सकती है।