भारत बनाम इंग्लैंड : टीम के कप्तान बने स्टोक्स, जेमी ओवरटन की वापसी
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। दोनों टीमों के बीच पहला मैच 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में होगा।

तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेमी ओवरटन लौटे है। उन्हें चोटिल गस एटकिंसन के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। जेमी की जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद लौटे है।
बेन स्टोक्स टीम की कमान संभालेंगे। जो रूट, जैक क्राउली और ओली पोप बल्लेबाजी का जिम्मा संभालेंगे। युवा खिलाड़ी शोएब बशीर, जैकब बेथेल और जेमी स्मिथ को मौका दिया गया है।
तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को लीड्स में भारत में खिलाफ सीरीज के लिए टीम में जगह मिली। अब तक 57 टेस्ट में 181 विकेट लेने के अलावा 1970 रन बनाने वाले वोक्स ने 2018 में हुई श्रृंखला के दौरान लार्ड्स टेस्ट में भारत पर इंग्लैंड की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
वोक्स ने उस मैच में नाबाद 137 रन बनाने के अलावा चार विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड ने पारी और 159 रन से जीत दर्ज की। वोक्स के अलावा तेज गेंदबाज जोश टंग को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 20 जून से शुरू हो रहे टेस्ट से पूर्व जरूरी तैयारी करने को कहा है। इसलिए ये दोनों खिलाड़ी नॉर्थम्पटन में शुक्रवार से भारत ए के खिलाफ शुरू हो रहे इंग्लैंड लॉयन्स के दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में खेलेंगे।
जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण करने के बाद जेमी ओवरटन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्हें बर्मिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 मई को पहले वनडे के दौरान दाएं हाथ की छोटी अंगुली में चोट लगी थी। ईसीबी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि हाल में संपन्न आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले ओवरटन की चोट की इंग्लैंड की चिकित्सा टीम रोजाना आकलन और समीक्षा करेगी।
इग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में होगी। टीम में शोएब बशीर के रूप में एकमात्र स्पिनर है जिन्होंने इन गर्मियों में जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में टीम की जीत के दौरान नौ विकेट चटकाए थे। मौजूदा आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल और जिंबाब्वे के खिलाफ पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज सैम कुक को टीम में जगह मिली है।
बदलाव के दौर से गुजर रहे भारत की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे क्योंकि टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना खेल रही है जिन्होंने मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अपने टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था। तैयारी की कमी के कारण तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इस दौरे के लिए नहीं चुना गया।
इंग्लैंड टीम (भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए) : बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स भारत बनाम
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल
20-24 जून : पहला टेस्ट
2-6 जुलाई : दूसरा टेस्ट
10-14 जुलाई : तीसरा टेस्ट
23-27 जुलाई : चौथा टेस्ट
31 जुलाई-4 अगस्त : पांचवां टेस्ट
इंग्लैंड दौरा (भारतीय टीम) : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव