Trending

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 : 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज, फुल शेड्यूल देखें

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के भारत दौरे के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। कीवी टीम 2026 की शुरुआत में भारत दौरे पर तीन वनडे और 5 मैच की टी20 सीरीज खेलने आएगी। मार्च 2025 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह दोनों टीमों की पहली भिड़ंत होगी।

साभार : गूगल

विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 व टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं ऐसे में यह जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएगी। न्यूजीलैंड के भारत दौरे का आगाज 11 जनवरी को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगा, वहीं सीरीज का अंत 31 जनवरी को खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच से होगा।

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम होगी। 2026 फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका मिलकर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है।

भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच की मेजबानी वडोदरा को मिली है। 15 से अधिक सालों में पहली बार इस मैदान पर पुरुष क्रिकेट का कोई मैच खेला जाएगा। यह मैच नवनिर्मित कोटाम्बी स्टेडियम में होगा, जिसने पहले ही दिसंबर 2024 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन महिला वनडे मैचों की मेजबानी की है।

साथ ही यहां 2025 महिला प्रीमियर लीग के 6 मैच हुए थे। वडोदरा ने मेंस क्रिकेट के आखिरी मैच की मेजबानी 2010 में की थी, कमाल की बात यह है कि उस मैच में न्यूजीलैंड की टीम भी थी। टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने उस मैच में प्लेयर- ऑफ द मैच थे, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ा था।

वडोदरा के बाद टीमें गुजरात में ही रहेंगी क्योंकि दूसरे वनडे की मेजबानी राजकोट को मिली है, जो 14 जनवरी को खेला जाएगा। 18 जनवरी को इंदौर में वनडे सीरीज का समापन होगा।

इस मैच से दौरे का मध्य-भारत चरण शुरू होगा, जिसमें नागपुर (21 जनवरी) और रायपुर (23 जनवरी) में पहले दो टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टीमें पूर्व की ओर बढ़ेंगी और दौरे के समापन के लिए दक्षिण की ओर जाएंगी, जिसमें गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में तीसरा, चौथा और पांचवां टी20 मैच खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड भारत शेड्यूल 2026

तारीख           मैच            वेन्यू  समय       

11 जनवरी    पहला वनडे    बड़ौदा  1:30 PM        

14 जनवरी    दूसरा वनडे    राजकोट  1:30 PM        

18 जनवरी    तीसरा वनडे   इंदौर   1:30 PM

21 जनवरी    पहला टी-20  नागपुर 7:00 PM         

23 जनवरी    दूसरा टी-20  रायपुर 7:00 PM

25 जनवरी    तीसरा टी-20  गुवाहाटी  7:00 PM       

28 जनवरी    चौथा टी-20    विजाग 7:00 PM

31 जनवरी    पांचवां टी20  त्रिवेंद्रम 7:00 PM