Trending
गोलरहित रहा इंटर मियामी बनाम अल अहली मैच, मेस्सी चूके मौके
अतिरिक्त समय में लियोनल मेस्सी लंबी दूरी से मारे शॉट पर गोल करने में नाकाम रहे जिससे उनकी टीम इंटर मियामी और मिस्र के अल आहली के बीच क्लब विश्व कप का पहला मैच गोल रहित ड्रॉ रहा।

अर्जेन्टीना के आठ बार के बेलोन डिओर पुरस्कार विजेता मेस्सी ने शनिवार रात हुए मुकाबले में अंतिम लम्हों में दायें छोर पर लंबी दूरी से शॉट मारा लेकिन विरोधी गोलकीपर मोहम्मद एलशेनावी ने गोता लगाते हुए उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।
एलशेनावी के हाथ से छूने के बाद गेंद क्रॉसबार से टकराकर बाहर चली गई। इससे पहले 60वें मिनट में भी मेस्सी की फ्री किक गोल पोस्ट से टकरा गई थी। अल आहली को इससे पूर्व पहले हाफ में गोल करने का शानदार मौका मिला लेकिन गोलकीपर ऑस्कर उस्तानी ने मध्यांतर से ठीक पहले ट्रेजेगे की पेनल्टी को रोक दिया।