7 साल बाद करुण नायर की वापसी, रिटायरमेंट की सलाह ठुकराकर रचा इतिहास
7 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर लौटे है। इतने लंबे समय के बाद कमबैक करना आसान नहीं होता, लेकिन करुण नायर ने ये कर दिखाया। इस बीच उनको एक दिग्गज क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की भी सलाह दी थी। इसका खुलासा उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर किया है।

20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले करुण नायर ने बताया है कि एक दिग्गज क्रिकेटर ने उनको सलाह दी थी कि वे रिटायरमेंट लेकर टी20 लीग्स पर फोकस कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।
दरअसल, 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने के बाद 2022 के डोमेस्टिक सीजन के बाद कर्नाटक की टीम से भी उनको ड्रॉप कर दिया गया था। वे 14 महीने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेले। हालांकि, नोर्थेम्प्टनशायर से उनको काउंटी खेलने के लिए कॉन्ट्रैक्ट मिला और उनका क्रिकेट करियर फिर से पटरी पर आ गया।
नायर ने खुलासा किया कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने कहा था कि टी 20 लीग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने से उन्हें वित्तीय सुरक्षा मिलेगी। हालांकि, उनका फोकस फिर से भारतीय टीम के लिए खेलने का था।
एक इंटरव्यू में करुण नायर ने कहा, “मुझे अभी भी याद है कि एक प्रमुख भारतीय क्रिकेटर ने मुझे फोन करके कहा था कि तुम्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, क्योंकि इन लीगों में मिलने वाला पैसा मुझे सुरक्षित रखेगा।
ऐसा करना आसान होता, लेकिन मुझे पता था कि पैसे के बावजूद मैं इतनी आसानी से संन्यास लेने के लिए खुद को कोसता। मैं फिर से भारत के लिए खेलना के लिए गिवअप नहीं करना चाहता था। यह सिर्फ दो साल पहले की बात है और देखिए हम अब कहां हैं। यह पागलपन है, लेकिन अंदर से, मुझे पता था कि मैं काफी अच्छा हूं।”