Trending

तात्याना मारिया : विंबलडन अभ्यास टूर्नामेंट में ‘क्वीन ऑफ क्वींस’

जर्मन क्वालीफायर तात्याना मारिया ने विंबलडन के अभ्यास टूर्नामेंट क्वींस क्लब में जीत दर्ज करके अपने करियर का सबसे बड़ा खिताब जीतने के साथ खुद को ‘क्वीन ऑफ क्वींस’ साबित किया।

Tatjana Maria (@tatjanamaria87)

दो बच्चों की मां मारिया ने लंदन में ग्रास कोर्ट पर खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त अमांडा अनिसिमोवा को 6-3, 6-4 से हराकर अपना पहला डब्ल्यूटीए 500 खिताब जीता।

विश्व रैंकिंग में 86वें नंबर की खिलाड़ी मारिया ने अपनी बेटियों चार्लोट और सेसिलिया तथा अपने पति और कोच चार्ल्स एडौर्ड मारिया के सामने जीत हासिल की।

https://www.instagram.com/tatjanamaria87/p/DK7-qFiAsur/?hl=en

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं एक अच्छा उदाहरण हूं कि मेरी उम्र में भी आप बड़ी ट्रॉफियां जीत सकते हैं। मुझे खुद पर बहुत गर्व है।’’ उन्होंने अपने चौथे डब्ल्यूटीए खिताब की राह में कैरोलिना मुचोवा, एलेना रयबाकिना और मैडिसन कीज़ सहित विश्व रैंकिंग में शीर्ष 20 में शामिल चार खिलाड़ियों को हराया।