चार देशों के राजनयिकों ने भारतीय राष्ट्रपति के समक्ष अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये

भारतीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने  हाल ही में  राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में इक्वाडोर, सोमालिया, जर्मनी और सूरीनाम के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किये। निम्नलिखित राजदूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किये:

1. महामहिम श्री फ्रांसिस्को तेओदोरो माल्डोनाडो ग्वेरा, इक्वाडोर गणराज्य के राजदूत

2. महामहिम श्री अहमद अली दाहिर, सोमालिया संघीय गणराज्य के राजदूत

3. महामहिम डॉ. फिलिप एकरमैन, जर्मनी संघीय गणराज्य के राजदूत

4. महामहिम श्री अरुणकोमर हार्डियन, सूरीनाम गणराज्य के राजदूत