Trending
विंबलडन : बेन शेल्टन ने हिजिकाता को दी शिकस्त, अगले दौर में मार्टन फुकसोविच से टक्कर
दो बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बेन शेल्ट ने शुक्रवार को विंबलडन के दूसरे दौर में रिंकी हिजिकाता को 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। यह मैच अंधेरे के कारण तीसरे सेट में स्थगित कर दिया गया था।

अमेरिका के 10वें वरीय शेल्टन 2023 अमेरिकी ओप और इस साल के ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम चार में पहुंचे थे। अब शेल्टन का सामना 105वीं रैंकिंग के हंगरी के मार्टन फुकसोविच से होगा।