नागेश सिंह थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

नागेश सिंह थाईलैंड में भारत के नए राजदूत नियुक्त किये गए हैं । भारत सरकार के  विदेश मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेटरी नागेश सिंह को भारत ने थाईलैंड में अपना नया राजदूत नियुक्त किया यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में दी है।

  विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार वह जल्द ही अपना अगला कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।  नागेश सिंह इससे पहले विदेश मंत्रालय में चीफ ऑफ प्रोटोकॉल रह चुके हैं।

वह उपराष्ट्रपति के ओएसडी भी रहे हैं। गौरतलब है कि नागेश सिंह भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 1995 बैच के अधिकारी हैं, जिन्होंने अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में कार्य किया है।

 उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की है। इसके अलावा आसियान, मेकांग गंगा सहयोग और बिम्सटेक के ढांचे के साथ-साथ अन्य बहुपक्षीय मंचों पर क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तरों पर सहयोग द्वारा चिह्नित 2021 के दौरान भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होते रहे।  कोविड महामारी और यात्रा प्रतिबंधों के बावजूद, दोनों पक्षों ने एक आभासी मंच पर वाणिज्यिक, रक्षा, शैक्षिक और सांस्कृतिक सहयोग के साथ-साथ नियमित रूप से उच्च-स्तरीय राजनीतिक बातचीत बनाए रखी।