Trending

ऐतिहासिक छलांग : दीप्ति शर्मा टी20 रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर

आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा आ गई है और इस तरह से अपने करियर में पहली बार नंबर एक गेंदबाज बनने की दहलीज पर हैं।

Pic: AFP

पिछले छह वर्षों में अधिकतर समय टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में रही हैं, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वह कभी नंबर एक गेंदबाज नहीं बन पाईं। टी20 रैंकिंग के ताजा अपडेट में दीप्ति को एक स्थान का फायदा हुआ है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

दाएं हाथ की यह गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद पाकिस्तान की सादिया इकबाल से सिर्फ आठ रेटिंग अंक पीछे है। दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में तीन विकेट लेने के बाद अपनी ताजा रैंकिंग में सुधार किया है और यह ऑफ स्पिनर अंतिम दो मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वी से शीर्ष स्थान हासिल कर सकती है।

भारतीय तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के हालिया मैच में तीन विकेट लेने के बाद 11 स्थान की छलांग लगाकर टी20 गेंदबाजों की सूची में 43वें स्थान पर आ गई हैं। बल्लेबाजों में जेमिमा रोड्रिग्स दो पायदान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर आ गयीं। उन्होंने ब्रिस्टल में सीरीज के दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया था।