Trending

लॉर्ड्स में तेंदुलकर को मिली ‘खास जगह’, क्रिकेट के मक्का में सचिन की पेंटिंग

एक बड़ी उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुई. मास्टर ब्लास्टर की ये उपलब्धि लॉर्ड्स में लगी उनकी पेन्टिंग से जुड़ी है. मतलब सचिन तेंदुलकर अब हमेशा के लिए लॉर्ड्स में दिखाई देंगे.

@BCCI

लॉर्ड्स में लगी अपनी पेन्टिंग का उद्घाटन सचिन तेंदुलकर ने खुद किया. इस दौरान उनके साथ एमसीसी चेयरमैन मार्क निकोलस भी मौजूद रहे. सचिन तेंदुलकर ने भले ही टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

मगर उनके नाम लॉर्ड्स में एक भी शतक नहीं है. शतक नहीं होने के चलते उनका नाम लॉर्ड्स के ऑनरबोर्ड पर भी नहीं है. मगर अब वो इस स्टेडियम की दीवारों पर दिखेंगे.

सचिन तेंदुलकर ने लॉर्ड्स के मैदान पर 5 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.66 की औसत से 195 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर अकेले क्रिकेटर नहीं जिनकी पेंटिंग लॉर्ड्स ग्राउंड की दीवार पर लगी है. उनसे पहले शेन वॉर्न की पेंटिंग भी वहां लग चुकी है.