Trending

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रेयंका पाटिल और टिटास साधु की भारत ए टीम में वापसी

ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल और तेज गेंदबाज टिटास साधु को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए गुरुवार को भारत ए महिला टीम में चुना गया।

चोटों से लौटने वाली इन दोनों प्लेयर्स को ऑस्ट्रेलियाई दौरे की टीम में शामिल किया गया जो सात से 24 अगस्त के बीच तीन टी20, इतने ही वनडे और चार दिवसीय एक मैच खेलेगी।

साभार : गूगल

श्रेयंका पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए महिला टी20 विश्व कप के बाद से चोट के चलते नहीं खेल पा रही थीं। उन्हें सितंबर में महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए गत चैंपियन बारबाडोस रॉयल्स ने पहले ही चुन लिया है। साधु श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला में नहीं खेली थीं और चोट के चलते अप्रैल में इंग्लैंड के मौजूदा सफेद गेंद के दौरे के लिए टीम में नहीं थीं।

श्रेयंका का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में खेलना बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा जबकि साधु को मंजूरी मिल गई है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय, एकदिवसीय और चार दिवसीय मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगी।

सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को सभी टीमों में शामिल किया गया है। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज का इंग्लैंड दौरा काफी निराशाजनक रहा है क्योंकि उन्होंने चार मैच में 101 रन बनाए हैं और उनका उच्चतम स्कोर 47 रन है।

भारतीय टी20 टीम : राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, डी वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिष्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु

भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया कार्यक्रम :

टी20

पहला टी20 : 7 अगस्त

दूसरा टी20 : 9 अगस्त

तीसरा टी20 : 10 अगस्त

वनडे

पहला वनडे: 13 अगस्त

दूसरा वनडे: 15 अगस्त

तीसरा वनडे: 17 अगस्त

चार दिवसीय: 21-24 अगस्त

वनडे- चार दिवसीय टीम : राधा यादव (कप्तान), मीनू मणि (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसबनिस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, टिटास साधु