मंधाना ने ऐतिहासिक टी20 सीरीज जीत का श्रेय गेंदबाज़ों और फ़ील्डरों को दिया
स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टी20 श्रृंखला जीतने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने का श्रेय गेंदबाजों के असाधारण प्रदर्शन और शानदार क्षेत्ररक्षण को दिया। भारत ने पहले चार में से तीन मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम की है। पांचवां और अंतिम मैच शनिवार को यहां खेला जाएगा।

मंधाना ने बोला कि भारतीय टीम अपने ऑलराउंड खेल के दम पर यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रही। उन्होंने बीसीसीआई वेबसाइट पर साझा वीडियो में कहा, ‘‘हमारे गेंदबाजों ने चारों मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया वह वास्तव में उल्लेखनीय है। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया।’’
https://www.instagram.com/indiancricketteam/reel/DL9BxxMzcLi/?hl=en
मंधाना ने कहा, ‘‘फील्डिंग को लेकर हमारा नजरिया स्पष्ट था और हमने शानदार फील्डिंग की। मैं इस जीत के लिए इन दोनों विभाग में अच्छे प्रदर्शन को श्रेय दूंगी।’’
भारत ने बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में छह विकेट से जीत के साथ इतिहास रचा। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘अब सभी निश्चित रूप से काफ़ी फिट दिख रहे हैं। इसका बहुत सारा श्रेय खिलाड़ियों को जाता है। यह श्रृंखला शुरू होने से पहले हमारे गेंदबाजों पर काफी दबाव था लेकिन जिस तरह से उन्होंने प्रदर्शन किया उससे मैं बहुत खुश हूं।’’