Trending
ओडेई ओनाइंडिया ने छोड़ा एफसी गोवा का साथ, क्लब ने कप्तानी के लिए जताया आभार
आईएसएल क्लब एफसी गोवा और कप्तान ओडेई ओनाइंडिया ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने आईएसएल के पिछले सत्र में एफसी गोवा से अधिकतर मैच खेले थे। वह दो साल पहले एफसी गोवा से जुड़े थे।

इससे पहले वह हैदराबाद एफसी से खेलते थे। एफसी गोवा ने बताया, ‘‘हमारे कप्तान ने अपना सबकुछ झोंक दिया, हर टैकल, हमारे बैज के लिए पसीने की हर बूंद।
उन्होंने पिछले दो सालों में दिखाया कि एफसी गोवा का खिलाड़ी होने का असली मतलब क्या होता है। हर चीज के लिए उनका आभार और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ ओनाइंडिया की अगुवाई में एफसी गोवा ने 2025 में कलिंगा सुपर कप का खिताब जीता था।